बढती उम्र (aging) के साथ त्वचा पर झुर्रियां/ रिंकल (wrinkle) आने लग जाती है। अगर ऐसा है तो यह बढती उम्र के लक्षण है। कम उम्र में कांख पर झुर्रियां बननी शुरू हो सकती है। इस कारण आप स्लीवलेस (sleeveless) कपडे नहीं पहन पायेंगे। इस से छुटकारा पाने के लिए पहले आपको यह जानना होगा की यह झुर्रियां कैसे और क्यूँ कांख पर बनती है। सबसे साधारण लक्षण इस समस्या का वजन घटने से है। अचानक से डाइट (diet) से वजन घटाने से या किसी और कारण से वजन घटाने से आपकी कांख पर झुर्रियां बन सकती है। यह ज्यादातर गलत आहार और कम व्यायाम करने से भी बननी शुरू हो जाती है। कभी- कभी तो इन झुर्रियों के कारण आप कुछ लोगो के सामने शर्मिंदगी या अपने आप को कम आकर्षित महसूस कर सकते है। इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप बहुत से नुस्खे को अपना सकते है। लेकिन आपके जेनेटिक्स (genetics), त्वचा की सेंसिटिविटी (sensitivity) को ध्यान रख कर आप सही नुस्खे को चुने और इस झुर्रियों/ रिंकल की समस्या से छुटकारा पाए।
अंडरआर्म से झुर्रिओं को निकालने के लिए नुस्खे (Remedies to get rid of wrinkles under armpit)
टोपिकल क्रीम (Topical creams se wrinkles ka ilaj)
यह क्रीम आपको डॉक्टर से परामर्श करने के बाद कोई भी केमिस्ट (chemist) की दूकान से प्राप्त हो सकती है। इस क्रीम से आप अपने कांख पर बनी झुर्रियों से छुटकारा पा सकते है। यह ट्रॉपिकल रेटिनोइड्स (tropical retenoids) कोलेजन (collagen) को बनाती है और इस तरह झुर्रियों को समय रहते दूर कर देती है। इस क्रीम के अलावा आप रेटिनॉल सम्बंधित क्रीम (retinol based cream) और CoQ10 का भी उपयोग कर सकते है। इन क्रीम का लगातार उपयोग करने से आप इस झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
झुर्रियां मिटाने के उपाय रीसर्फेसिंग से (Resurfacing se jhurriyan ka ilaj)
यह इलाज कांख के नीचे झुर्रियों को दूर करने के लिए अपनाया जाता है। रीसर्फेसिंग प्रक्रिया को लेज़र रीसर्फेसिंग (laser resurfacing) से किया जाता है, जो त्वचा के टिश्यू की परत को गरम कर इलास्टिन (elastin) और कोलेजन को बनाता है। इस प्रक्रिया में सही से इलाज करने से आप झुर्रियों से आसानी से छुटकारा पा सकते है और साथ ही कोमल कांख बिना झुर्रियों के प्राप्त कर सकते है। कांख से झुर्रियों को दूर करने के लिए एक और उपाय डर्माब्रेसन (dermabrasio) है। इस प्रक्रिया को डर्मेटोलॉजिस्ट (dermatologist) वायर ब्रश (wire brush) के उपयोग से त्वचा की उपरी परत को निकालते है और नए टिश्यू को बनाने में सहायक करते है। इस प्रक्रिया को अपनाने से कुछ समय में झुर्रियां दूर हो जाती है।
सर्जरी से झुर्रियां हटाने के उपाय (Surgery se jhuriyan ka ilaj)
अगर आपकी कांख के नीच बनी झुर्रियों की समस्या ज्यादा गंभीर है तो आपके पास सर्जरी (surgery) के अलावा कोई और आप्शन नहीं बचता। कांख के झुर्रियों को बॉडी कोन्तौरिंग सर्जरी (body contouring surgery) से निकाला जाता है या आर्म लिफ्ट (arm lift) से दूर किया जाता है। इन उपाय से अधीक त्वचा (excess skin) निकल जाती है और कांख के नीचे की त्वचा टाइट होने लगती है। इस तरह आप झुर्रियों को कांख से दूर कर पाएंगी और साथ ही स्लीवलेस कपड़ो को बिना कोई दिक्कत के पहन सकेंगी।
ट्राईसेप स्ट्रेच से झुर्रियों से छुटकारा (Triceps stretch hai jhuriyan hatane ke liye)
कुछ आवश्यक इलाज के साथ व्यायाम भी इस समस्या को दूर करने में सहायक है। ट्राईसेप स्ट्रेच (tricep stretch) आपके कांख के अंदरूनी भाग को टाइट, मजबूत करते है और साथ ही इन्हें बढ़िया आकार भी प्रदान करते है।


Post A Comment:
0 comments: