हमारे भारत में चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम या फिर अन्य किसी समाज के लोग, शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन द्वारा दूल्हे को दूध पिलाया जाता है. बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठता है के आखिर दूध क्यों पिलाया जाता है और इसके पीछे क्या मान्यता है या फिर कोई वैज्ञानिक कारन है अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज हेल्थ टिप्स इन हिंदी ब्लॉग में हम आपको इसके कुछ फेक्ट बताने जा रहे हैं.
सुहागरात पर दुल्हन अपने दूल्हे को दूध क्यों पिलाती है
हमारे भारत में सुहागरात के दिन दुल्हन अपने दूल्हे को दूध पिलाती है इसके पीछे दो कारण हैं, पहला कारण यह है के ये परंपरा के पालन के लिए किया जाता है और इसका दूसरा वैज्ञानिक कारण भी है. पति-पत्नी का विवाह सूत्र में बंधना एक पवित्र बंधन माना जाता है. और सुहागरात के दिन दुल्हन अपने दूल्हे को दूध में केसर और बादाम डालकर इसलिए देती है, क्योंकि दूध केसर और बादाम भी पवित्र माने जाते हैं इसलिए वह अपने नए जीवन की शुरुआत के पहले पवित्र खाद्य पदार्थों के द्वारा शुरुआत करनी होती है. भले ही लोग इसको एक पवित्र परंपरा मान कर उस का पालन करते हैं लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है जो स्वास्थ और सेहत की दृष्टि से बहुत ही लाभकारी है.
आयुर्वेद के अनुसार दूध में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कामोत्तेजना को बढ़ाते हैं दूध में शरीर की थकावट को दूर करने की और थकी हुई नसों को बल देने की अद्भुत क्षमता होती है इसलिए लोग दूध को एक कामोत्तेजक पर के रूप में देखते हैं इस कारण से भी सुहागरात में दुल्हन द्वारा दूल्हे को दूध पिलाया जाता है जो शरीर को पौष्टिकता और उत्तेजना देता है.
लगातार दूध का सेवन करने से आपकी काम-शक्ति बहुत बेहतर होती है और यह आपके शरीर में सेक्सुअल सिस्टम को भी मजबूत बनते दूध में प्रोटीन के साथ-साथ कई ऐसे तत्त्व भी होते हैं जिससे आपके शरीर के हार्मोन का रेट बढ़ता है और सुहागरात के सुखद अनुभव को और ज्यादा आनंददायक बनाने के लिए भी दुल्हन द्वारा एक गिलास दूध अपने दूल्हे को दिया जाता है. दूध का सेवन करने से आपका मानसिक तनाव भी कम होता है और इससे आपका मूड भी अच्छा रहता है.
अगर आपको मानसिक थकान महसूस होती है या फिर शारीरिक दुर्बलता है तो आप नियमित रूप से एक गिलास दूध जो लगभग 200 ग्राम होता है इसका सेवन प्रतिदिन करने से आपका शरीर बलशाली बनता है और स्तभ्न शक्ति में भी गजब की वृद्धि होती है. सभी उम्र के लोगों के लिए व बच्चों और महिलाओं के लिए उनके शरीर को सुडौल बनाने के लिए दूध से अच्छी कोई भी चीज़ मौजूद नहीं है. अगर संभव हो तो इसका आप नियमित रूप से सेवन किया करें दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी होती है जो आपके शरीर में बीमारीओं से लड़ने में और उनको रोकने में सहायक होता है.
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी नीचे कमेंट करके हमें बताएं और अगर आपको कोई सवाल पूछना हो तो अभी नीचे आप कमेंट बॉक्स में अपना सवाल लिख सकते हैं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के बीच facebook पर जरूर शेयर करें.


Post A Comment:
0 comments: