Welcome

Navigation

पसीना न आने के उपाय – घरेलु उपचार

Health Tips in Hindi - पसीना न आने के उपाय – घरेलु उपचार - पसीना न आने के उपाय, पसीना ज़्यादा आना, पसीने की बदबू, अंडरआर्म्स का पसीना, पसीने कम करने की उपाय, घरेलु टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, होम रेमेडी पसीने की लिए - Hindi news, health, benefits ilaj, gharelu, upay, nuskhe, tarika, Fayde, uses, tips, facebook status, whatsapp, nuksan, ayurvedic, wikipedia, fn.com, Hindi me jankari, knowledge, Beauty tips, shayari, kya kaise kare, meaning, naukri samachar, exam results, mobile contact numbers, jeevan parichay, biography jeevan, totke, hindi me,

दोस्तों गर्मियां चल रही है और ऐसे में पसीना आना आम बात है लेकिन कुछ लोगों को हद से ज्यादा पसीना आता है ज्यादा पसीना आना भी शरीर के लिए नुकसानदायक बात है उन्हें डिहाइड्रेशन या नमक की कमी जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आज हम इस पोस्ट में बात करेंगे और आपको बताएंगे पसीना न आने के उपाय  और अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो आप इससे कैसे निजात पा सकते हैं.

पसीना न आने के उपाय, अधिक पसीना आना कैसे कम करें

गर्मी में पसीना आना आम बात है लेकिन हद से ज्यादा पसीना आना थोड़ा दिक्कत वाला काम हो सकता है जिससे आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशानी भी होती है ज्यादा पसीना आने से आपकी बगले (कांख) तर हो जाती है और आपके पूरे कपड़े जैसे के पीछे वाला पीठ का हिस्सा भी गीला हो जाता है ऐसी स्थिति को हायपरहाइड्रोसिस बोलते हैं.

हायपरहाइड्रोसिस से हमारी आबादी का दो से तीन प्रतिशत हिस्सा प्रभावित है आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि अगर बहुत अधिक पसीना आता हो तो उसको आप कैसे कंट्रोल कर सकते हैं. बहुत अधिक पसीना आना वैसे कोई इतनी बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन स्वेट ग्लैंड में में गड़बड़ी से यह बदलाव हो सकता है या फिर बहुत अधिक मसालेदार भोजन, अधिक दवाओं के लेने के पर भी ज़्यादा पसीना आ सकता है और कई बार यह मौसम के प्रभाव से या फिर आप के मोटापे के कारण भी बहुत अधिक पसीना आने की वजह बन जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस पेज में जो पसीना न आने के उपाय लिखे हुए हैं वह आपके बेहद काम आ सकते हैं.

पसीना ज्यादा आने पर बचने के घरेलु उपाय


  • पसीना जिनको ज्यादा आता हूं उनको कुछ तेज पत्ते लाकर मैं पानी में बहुत अच्छी तरह से उबाल लेना चाहिए और अच्छे से उबाल आ जाने पर इस पानी को ठंडा होने के बाद यह पानी उन जगहों पर लगाएं जिस जगह से ज्यादा पसीना आता है. जैसे बगलों में, पढ़ पर, या रान पर.
  • शरीर में जिन हिस्सों में ज्यादा पसीना आता है उन्हें कच्चे आलू की स्लाइस को काटकर उन हिस्सों पर मलें ऐसा करने पर आप को पसीना आना कम हो जाएगा.
  • जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है उन लोगों को साफ सफाई का कुछ ज्यादा ही ध्यान रखना पड़ता है अगर आपको भी पसीना ज्यादा आता है तो आप अपने बदन की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें तभी आप अधिक पसीना आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं अगर हो सके तो गर्मियों के दिनों में आप कम से कम 2 बार जरूर नहाने और आपके नहाने का जो पानी है उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर भी ज्यादा पसीना आने की समस्या को कम कर सकते हैं.
  • पसीना ज्यादा आता है उन्हें दिन में एक बार रोजाना टमाटर का जूस पी लेना चाहिए ऐसा करने से भी आपके शरीर में पसीना आना कम हो जाता है.
  • उसके अलावा एक उपाय और है जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है उन्हें चाय या कॉफी छोड़ देनी चाहिए और उसकी जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल कीजिए ग्रीन टी पीने से पसीने आने की शिकायत ना के बराबर ही हो जाती है.
  • जिनको ज्यादा पसीना आता है उन्हें पानी ज्यादा पीना चाहिए क्योंकि पसीना ज्यादा आएगा तो आपके शरीर में दुर्गंध भी ज्यादा होगी और अगर आप ज्यादा पानी पिएंगे तो यह दुर्गंध कम हो जाएगी.
  • जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उन लोगों को स्ट्रोबेरी, बादाम या अंगूर जैसी चीजें नहीं खाने चाहिए क्योंकि स्ट्रॉबेरी, अंगूर और बादाम में सिलिकॉन अधिक मात्रा में होता है जोकि पसीना ज्यादा आने में सहायक होता है अगर आप यह बंद कर देंगे तो भी आप का पसीना आना कम हो सकता है.
  • जिन व्यक्तियों या महिलाओं को पसीना ज्यादा आने की शिकायत हो ऐसे लोगों को फंगल इंफेक्शन होने की संभावना अधिक बनी रहती है। आप इस दिक्कत से इस तरह बच सकते हैं, अपने बॉडी की सफाई पर विशेष ध्यान देना और जितना सम्भव हो आप सिर्फ सूती कपडे ही पहने क्योंकि रेशमी या सिंथेटिक कपडे आपका पसीना नहीं सोख पाते हैं और इस वजह से आपको फंगल स्किन या चार्म रोग होने की संभावना और ज़्यादा बढ़ जाती हैं. पसीना न आने के उपाय

अंडरआर्म्स की गंध को इन घरेलू नुस्खों से कम करें – पसीना न आने के उपाय

गर्मी की दिनों में हर किसी की अंडरआर्म्स ज़रा सा पेडल चलने, या थोड़े गरम माहौल से ही पसीने से गीले हो जाते हैं खासतौर पर लड़कियों को काफी परेशानी उठानी पढ़ती है, अंडरआर्म्स का पसीना तेज़ बदबूदार भी होता है जिससे लड़कियों को शर्मिंदगी का एहसास हो सकता है इससे बचने का उपाय हम यहाँ दे रहे हैं जिससे लड़कियां अपने अंडरआर्म्स की गंध को इन देशी रेलू नुस्खों से बड़ी ही आसानी से कम कर सकती हैं.

एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और एक चम्मच चंदन का पाउडर और कुछ बूंदें ग्लिसरीन की ले लें इसमें आप  दो बढे चम्मच गुलाबजल या आरेंज जूस घोल लें, बस आपकी दवा तैयार है हफ्ते में काम से काम आप इस पैक को नहाने से 15 मिनट पहले अपने अंडरआर्म्स में लगाएं इसके नियमित प्रयोग से आपकी स्किन निखरी व  Soft रहेगी.

एक चम्मच जौ का आटा लें, आधा चम्मच चन्दन का पाउडर,और आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच दूध को लेकर दही या गुलाबजल में घोलकर सप्ताह में २ से 3 बार लगायें, इससे आपकी स्किन में निखर आता है और ये स्किन का कालापन दूर भी दूर करती है.
Share

Post A Comment:

0 comments: