नमस्कार दोस्तों आज इस पोस्ट में हम लोग बात करेंगे सौंफ खाने के फायदे के बारे में, सौंफ क्यों खाना चाहिए और इसके खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के जरिए आप लोगों को देने वाले हैं, सौंफ के गुणों को जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए और अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो अपने फेसबुक टाइम लाइन और वॉट्स अॅप पर अपने दोस्तों के बीच इसको जरूर शेयर करें.
सौंफ खाने के फायदे और इसके गुण – Benefit Of Fennel In Hindi
दोस्तों सौंफ से कौन परिचित नहीं है सौंफ का उपयोग अचार बनाने में या मसाले में अधिक प्रयोग होता है जिससे अचार या मसालों का स्वाद बढ़ जाता है और कुछ सब्जियां या कढी में और सूप में भी सौंफ को दाल जाता है. और हमारे भारत में पान में सौंफ मीठे पान में डालकर जरूर खाई जाती हैं. क्या आपने कभी सोचा है यह साधारण सी दिखने वाली चीज़ कितने चमत्कारी गुणों से भरपूर है और उसको खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं सौंफ का उपयोग कई तरह के व्यंजन बनाने में या फिर मीठी और नमकीन चीजों में उनका स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है. सौंफ की तासीर ठंडी होती है और गर्मी के मौसम में आपके शरीर में ठंडाई को बनाए रखने के लिए आप कभी कभी सौंफ और मिश्री के दाने जरूर चबा लिया करें.
सौंफ का प्रयोग इत्र (Perfume) बनाने में भी किया जाता है. और इसमें मौजूद गुण आप को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं. एक बात आपने शायद कभी गौर की हो जब आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो वहां रिसेप्शन टेबल पर आपको मिश्री के दाने और सौंफ जरूर से मिलती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें भोजन को जल्दी पचाने की शक्ति होती है और इससे खाना जल्दी पक जाता है इसलिए सभी होटलों में यह आपको उनके रिसेप्शन काउंटर पर ज़रूर देखने को मिलती है. सौंफ खाने के फायदे ये भी हैं के भोजन के बाद उसको खाने से खाना भी जल्दी पक जाता है और आपके मुंह से दुर्गंध आना भी बंद हो जाती है.
सौंफ के औषधीय गुण – सौंफ खाने के फायदे
इसके अलावा सौंफ आपकी याददाश्त को तेज करती है और आंखों की रोशनी के लिए भी यह बहुत फायदेमंद साबित होती है, सौंफ खाने से खांसी की बीमारी ठीक हो जाती है, और आपके शरीर में जो कोलेस्ट्रोल का लेवल होता है ये उसको कंट्रोल करने में भी बहुत मदद करती है सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम, जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद रखने में सहायता करते हैं.


पाचन शक्ति में सौंफ के फायदे बहुत ही लाभकारी होते हैं. इसको खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है.
ReplyDelete